Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशियों के सब्र का जो बाँध टूटा तो बह जाएगा खस

 
मनोज बनैता, सिरहा, ९जनवरी ।
संघीय समाजवादी फोरम के नेता एवं पूर्व मन्त्री राजलाल यादव ने ये दावा किया है कि मधेश की माँग पूरा ना होने तक बन्द नहीं खुल सकता है । उन्हाेंने कहा है कि जबतक सरकार मधेश की माँग पूरी नहीं करेगी तबतक नाकाबन्दी भी जारी रहेगा । नेता यादव ने आज सिरहा के लाहान मे आयोजित खबरदारी सभा को सम्वोधन करते हुए ऐसा कहा है । उनके अनुसार जिला परिषद, नगर परिषद करने वाले लगायत व्यापारी, प्रमुख नेता के साथ साथ सरकार को भी ये खबरदारी है कि इस ऐतिहासिक मधेश आन्दोलन में कोई भी किस्म का जहर घोलने का काम ना करे । उन्होंने सरकार को धमकी देते हुए ये कहा है कि सरकार अब भी ये खूनी खेल बन्द करे वरना मधेशी जनता का सब्र का बाँध ना टूट जाए अगर टूट गया तो सभी अहंकारवादी खस शासकों को मधेशी सैलाब बहा ले जाएगा । मधेश मे हो रही हिंसा सरकार की बहादुरी नही बल्कि बुजदिली है ।
l1
मधेशी शहीदों के स्मरण में मौनधारण करने के वाद शुरु हुई ये सभा लम्बे समय तक चली और उस खबरदारी सभा में सिरहा जिला के लगभग सभी मोर्चा के नेतागण शामिल थे । आन्दोलनरत संयुक्त मधेसी मोर्चा ने पुस २८ गते से माघ ८ गते तक के लिए नयाँ चरण का आन्दोलन घोषणा किया है । मोर्चा ने आज विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि संविधान संशोधन विधेयक मोर्चा को स्वीकार नही है । मोर्चा का ये आरोप है कि सरकार वार्ता के बारे गम्भीर नहीं होने के कारण ही अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है ।
पुराने विरोध के कार्यक्रम यथावत् रखते हुवे मोर्चा ने  जुलुस, लाठी जुलुस, फोटो और भिजुअल प्रदर्शनी के साथ साथ माघ ५ गते जिला सदरमुकाम सब में  मधेस आन्दोलन में शहादत प्राप्त करनेवाले शहदिों की स्मृति में वलिदानी दिवस मनाने का कार्यक्रम सार्वजनिक किया है ।l2
लाहान के सभा में वोलते हुवे समाजवादी के युवा नेता विजय महतो ने कहा कि मधेश की हालात पर गौर करे सरकार क्योंकि मधेश भडकने मे अब ज्यादा देर नहीं है ।  उन्होंने कहा कि ये आन्दोलन पहाडी समाज के विरोध में नहीं बल्कि कुछ चुनिन्दे तस्कर के विरोध में है जो नेपाल को दूसरे के हाथ बेचने की नापाक कोशिश कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.