नेपाल में ग्रीन केयर सोसाइटी द्वारा पौधारोपण..
पूनम पंडित , नारायण घाट, जनवरी ,२०१६ |
एक भारतीय संस्था ‘ग्रीन केयर सोसाइटी’ के सदस्यों द्वारा नेपाल के हर्कपुर , नारायण घाट में नव वर्ष के अवसर पर पौधरोपण किया गया , इस अवसर पर २०१६ पौधों का रोपण किया गया और पीपल , बरगद, नीम , आम , लीची , बेल , आवला , तुलसी , हर सिंगार के पौधे रोपित किये गए |

इस अवसर पर भारत से अपनी पर्यावरण यात्रा पर पधारे विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विजय पंडित ने बताया की ग्रीन केयर सोसाइटी नेपाल और समस्त भारत में मिशन ग्रीन अर्थ संचालित कर रही है , अगर ग्लोबल वार्मिंग – जल वायु असंतुलन के प्रकोप से बचना है तो हम सबको एक मत होकर प्रकृति – अपनी नदियों की रक्षा करनी होगी … ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम चक्र में परिवर्तन हो रहा है जिसका बुरा असर पेड़ – पौधों व् फसलो पर पड़ रहा है 
नेपाल में ग्रीन केयर सोसाइटी की प्रभारी खिम कुमारी शर्मा ने बताया की ये संस्था समस्त भारत व् नेपाल में (१.) मिशन ग्रीन अर्थ (२.) नमामि गंगे परियोजना (३.) अंतर्राष्ट्रीय जल संचय जन जागरूकता मिशन …. संचालित कर रही है , क्योकि दोनों देशो की साँझा संस्कृति – प्रकृति – जल धाराएं हैं हम सब का नैतिक कर्तव्य है की हम सब प्रकृति की इन धरोहरो को सहेज कर रखे – प्रदुषण मुक्त रखे और आने वाली पीड़ी को सुंदर – स्वच्छ व् हरा भरा वातावरण दे इसके लिए हमें हर अवसर पर चाहे जन्म दिन हो – विवाह की वर्ष गांठ – बच्चे का जन्म हो या किसी प्रिय जन की स्मृति हो .. याद में पौधारोपण अवश्य करें और एक नयी परंपरा की शुरुवाद करें । .. ग्रीन केयर सोसाइटी अब तक अपनी समस्त कार्य छेत्र में दस लाख से ज्यादा पौधे रोपित कर चुकी है , आज के कार्यक्रम में डॉ विजय पंडित , खिम कुमारी शर्मा , लक्ष्मीं शर्मा , संध्या , भरोसा ढकाल , जूना कंडेल , सुभाष भट्टा , उमा पनेरू , उपस्थित रहे और पौधारोपण – जन जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया , इस अवसर पर नए सदस्यों को सदस्य्ता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए , कार्यक्रम के अंत में डॉ विजय पंडित ने सभी का धन्यवाद किया और अधिक से अधिक समाज के सभी वर्गों के लोगो को संस्था से जुड़ने की अपील करी ,
मिडिया प्रभारी

