Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश एक बार फिरसे लहुलुहान  के. पी ओली बना नरपिशाच

 
मनोज बनैता, लाहान, २१ जनवरी ।
बलिदानी दिवस के ठीक दो दिन बाद इस खूनी  सरकार ने फिर से छल्नी किया मधेशीयों का सीना । प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षाकर्मी की गोली से मोरङ के रङ्गेली में फिर दो आन्दोलनकारीयों ने शहादत प्राप्त किया है ।
FB_IMG_1453380597773
संयुक्त लोकतान्त्रिक मोर्चा के आव्हान में प्रदर्शन कर रहे आदोलनकारीयों को तितरबितर करने के लिए नेपाल पुलिस के गोली चलाने पर स्थानीय कृष्णा चौधरी की पत्नी द्रोपदी चौधरी इसी तरह डायनियाँ चौक में शिवु माझी ने शहादत प्राप्त किया है । सङ्घीय समाजवादी फोरम नेपाल के यूवा नेता दयानन्द गोईत के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार करिबन दर्जनौ प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं । युवा सङ्घ के तराई जागरण अभियान अन्तर्गत आयोजित सभा को रोकने के लिए गए हुए आन्दोलनकारीयों के उपर नेपाल पुलिस ने अश्रुग्यास, लाठीचार्ज और गोली प्रहार किया था । मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहले ही कार्यक्रम ना करने की अपील की थी । नेता दयानन्द गोईत के अनुसार मोर्चा ने आज बुधवार को रंगेली बजार पुर्ण रुप से ठप्प करने का घोषणा भी किया था मगर  ओली का आर्शिवाद लेके पहुँचे यूवा सँघ के कार्यकर्ता भला मधेशीयों की घोषणा क्यू माने ? हालात ऐसी थी मानो युवा सँघ मधेशीयों से भिडन्त करने के लिए ही आया था । युवा नेता गोईत का कहना है कि ये जो झडप हुवा है वो पुर्व आयोजित है । उन्होंने सरकार को ललकारा और कहा “ये नरपिशाच सरकार ए खूनी खेल जल्द से जल्द बन्द करो, हमारे सब्र का इतना इम्तीहान ना लो, कहीं ऐसा ना हो कि हमे भी खून की लत लगजाए ।” अब तक के खबर के अनुसार तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है । FB_IMG_1453380635187

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.