Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयाँ शक्ति निर्माण अभियान : सात प्रदेश के लिए सात संयोजक

 

काठमाडौं, २५ माघ
डा. बाबुराम भट्टराई की नेतृत्व में क्रियाशील ‘नयाँँ शक्ति नेपाल’ ने सात प्रदेश के लिए सात संयोजकों को चयन किया गया है । साथ में नयाँ शक्ति के लिए विभिन्न विभागों का गठन करके उसका संयोजक भी चयनीति किया गया है । काठमांडू में सम्पन्न नयाँ शक्ति का अन्तरिम केन्द्रीय परिषद् बैठक ने यह सब किया है । परिषद् बैठक ने ५१ सदस्यीय सचिवालय भी गठन किया गया है । Naya-shakt
सात प्रदेश के संयोजकों में प्रदेश नं. १ के लिए राजेन्द्र किराती और प्रदेश नं. २ के लिए रामचन्द्र झा को चयनीत किया गया है । उसी तरह प्रदेश नं. ३ में वलावती शर्मा, प्रदेश नं. ४ में देवेन्द्र पराजुली, प्रदेश नं. ५ में वामदेव क्षेत्री, प्रदेश नम्बर ६ में भक्तवहादुर शाह और ७ में लिलादेवी भण्डारी संयोजक चयनीत हुए हैं ।
केन्द्रीय परिषद् बैठक ने नयाँ शक्ति के संयोजक डा. भट्टराई को राजनीतिक विभाग का नेतृत्व दिया गया है । इसीतरह संगठन विभाग के संयोजक में देवेन्द्र पौडेल, आर्थिक तथा सुशासन विभाग के संयोजक में रामेश्वर खनाल, सूचना तथा सञ्चार विभाग में मुमाराम खनाल, सामाजिक अभियान विभाग में पासाड शेर्पा और शहीद तथा वेपत्ता परिवार और घाइते–अपांग विभाग के संयोजक में हिसिला यमी को चयनीत किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com