Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एचआईभी एड्स यौन तथा प्रजन्न प्रशिक्षक प्रशिक्षण तालिम सम्पन्न

 

दिलिप कुमार यादव , कपिलवस्तु, माघ २६ |

aidsसमुह तथा संस्था के सदस्यों ने क्षमता विकास काय्र्रक्रम अन्र्तगत एचआईभी एड्स यौन तथा प्रजन्न स्वास्थ्य सम्वन्धी प्रशिक्षक प्रशिक्षण तालिम तौलिहवामा समपन्न हुआ । तालिम में समर्पण सहयोग समुह, श्रृजना आय आर्जन समुह कोपवा, निगालि आयआर्जन समुह तिलौराकोट, तौलेश्वरनाथ आयआर्जन समुह तौलिहवा, नव श्रृजना आयआर्जन समुह राजपुर को मिलाकर १४ सदस्यों की सहभागिता थी । तालिम में सहभागियों ने एचआईभी एड्स सम्वन्धी तथ्यगत प्रश्नोत्तर, हाजीर जवाब छलफल तथा एचआइभी होने के कारण से बचने तथा रोकथाम के उपाय के बारे में जानकारी ली थी । इसी तरह यौन तथा प्रजन्न स्वास्थ्य का अधिकार सिता को कथा, दिपाको जिवनी आदि पर विचार विमर्श करवा कर घर समुदाय में आधारित सहयोग और देखभाल कार्यक्रम के बारे में जानकारी तथा प्रेषण सेवा के बारे में भी जानकारी दी गई थी । संक्रमित व्यक्त्ति की गोपनीयता के हक के बारे में विचार और समुदाय तथा समुह में कैसे सचेतना फैलाया जाय इस विषय में सहभागी द्वारा अभ्यास भी कराया गया था । तालिम का सहजीकरण संस्था के टीम लीडर शुसिला वेल्वासे ने किया था । सहजीकरण ओर व्यवस्थापन में शान्ता पौडेल, विजय कुमार तेलि और तिल वहादुर खड्का ने सहयोग किया । मिति २०७२ माघ २४ से २६ गते तक चले तालिम के समापन के अवसर में बोलते हुए बिना बिक तथा कुमारी सुवेदि ने कहा कि हम एचआईभी के बारे में आज तक अन्जान ही थे तथा यौन सम्र्पक से और रक्त से मात्र यह रोग फैलता है यह जानते हुए भी बहुत सी बातों से अन्जान थे जो इस कार्यक्रम से पता चला है । और अब हम इसके लिए सजग होकर काम करेंगे तथा लोगों में चेतना फैलाएँगे । इसी तरह राधेश्याम कुर्मि और कमला यादव, वालि परियार, दयाराम कोरी आदि ने भी कहा कि इस तालिम ने सिडिफोर सेल काउन्ट के महत्व, प्रेषण सेवा के तरीका तथा संक्रमित हो चुके समुदाय के सदस्यों में चेतना जगाया है और हम चेतना जगाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.