Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पत्रकार महासंघ शाखा कपिलबस्तु का साधारण सभा सम्पन्न ।

 

fnj kapilvastu 2नेपाल पत्रकार महासंघ जिला शाखा कपिलबस्तु का सातवां बाषिक साधारण सभा आज तौलिहवा में सम्पन्न । यह साधारण सभा कपिलबस्तु नगरपालिका के सभा हाल में सम्पन्न हुआ ।पत्रकार महासंघ के जिला सभापति बसन्त गिरी की अध्यक्षता में हुए साधारण सभा में प्रमुख अतिथि नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रिय उपाध्यक्ष अनिता बिन्दु विशिष्ठ अतिथी सामुदायिक रेडियो प्रसारक संघ के केन्द्रिय उपाध्यक्ष तुलसीराम यादव और प्रमुख जिला अधिकारी अब्दुल कलाम खाँ थे । अन्य अतिथियों में स्थानीय बिकास अधिकारी चन्द्रकान्त न्यौपाने, जिला वन अधिकृत राकेश कर्ण लगायत विभिन्न पार्टी प्रतिनिधि , संघ संस्था प्रतिनिधि थे । साधारण सभा में करीब १ सौ लोगों की सहभागिता थी । साधारण सभा ने अपनी आर्थिक और प्रगति प्रतिबेदन समेत पारीत किया । साधारण सभा में शाखा के सचिव कृष्ण ढकाल ने प्रगति प्रतिवेदन , कोशाध्यक्ष रमेश मिश्र ने १९ लाख १७ हजार ८ सय १४ रुपैया बराबर का आर्थिक प्रतिबेदन पेश किया । नेपाल पत्रकार महासंघ कपिलवस्तु के सातवें साधारण सभा कपिलवस्तु के तौलिहवा में शुक्रवार सम्पन्न हुआ । विभिन्न ११ बुदे निर्णय पारित कर के सभा संपन्न हुआ । इस अवसर में पानस में दीप प्रज्वलन कर के नेपाल पत्रकार महासंघ के केन्द्रिय उपाध्यक्ष अनिता बिन्दु ने कार्यक्रम का उदघाटन किया । उन्होंने महासंघ को ट्रेड युनियन के रुप में लै जाने के लिए साझा पहल करने को कहा । ट्रेड युनियन में ले जाने के लिए पत्रकारों को साझा मुभमेन्ट तैयार करना होगा और पत्रकार को भौतिक और पेशागत सुरक्षा के लिए वर्तमान समय में आवश्यक है । नियुक्ति, बिना कारण निकालने, पारिश्रमिक लगायत की सुबिधा से ७० प्रतिशत से ज्यादा पत्रकार पीडित हैं इसका मुल्यांकन खुद करना होगा । अधिकार ही नहीं दायित्व को भी समझना होगा । पर्उटन की प्रशस्त सम्भावना वाले इस क्षेत्र को देश के पर्यटकीय गन्तव्य में पहुँचाना होगा । इसमें सांरकर्मियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना होगा ।
कार्यक्रम में संचार डाईरेक्ट्री का बिमोचन और शाखा के वेभ साईट का उद्घाटना भी हुआ । इस अवसर में पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष बसन्त गिरी ने अनिता बिन्दु को प्रेमोपहार स्वरुप गौतम बुद्ध की प्रतिमा प्रदान की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com