Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वालीवूड हीरो संजयदत्त जेल से रिहा

 

वालीवूड हीरो संजयदत्त जेल से रिहाsanjay dutta
पूणे २५ फरवरी
संजय दत्त गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे पुणे की येरवड़ा जेल से बाहर आ गए। अवैध हथियार रखने के केस में उन्हें ५ साल की सजा सुनाई गई थी। पत्नी मान्यता दत्त, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने उन्हें जेल के बाहर रिसीव किया। वे चार्टर्ड प्लेन से मुंबई रवाना हो रहे हैं। इससे पहले उनकी रिहाई के खिलाफ कुछ लोगों ने जेल के बाहर प्रदर्शन किया। मान्यता और राजकुमार हिरानी लेने पहुंचे।संजय ने जेल से निकलते ही धरती को छू कर किया प्रणाम। तिरंगे को सलाम किया। कहा( ुुलोगों की वजह से रिहा हुआ हूं। मेरे दोस्त आजादी आसान नहीं है। पुलिस को सलाम किया। पलटकर जेल को देखा और गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट रवाना हो गए।ज्ञढढघ ब्लास्ट के बाद संजय को एके४७ और दूसरे हथियार रखने के केस में राकेश मारिया ने अरेस्ट किया था। संजय दत्त को टाडा की कोर्ट ने दोषी करार दिया। उन्हें ५ साल की सजा सुनाई गई।सुप्रीम कोर्ट में भी सजा के खिलाफ उनकी अर्जी खारिज हो गई। कोर्ट ने कहा था कि १८ महीने वे जेल में गुजार चुके हैं, लेकिन ४२ महीने की सजा उन्हें और काटनी होगी। इसके बाद २१ मई, २०१३ से पुणे की यरवदा जेल में गए। अच्छे बर्ताव के चलते उन्हें १०३ दिन पहले रिहा किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com