Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

धर्मेन्द्र विह्वल पार्वती स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

 
 
काठमान्डौ, १गते |
dharmendrajha-2
काठमान्डौ शांतिनगर, प्रयागमार्ग अवस्थित राष्ट्रीय वहावी केन्द्र के सभागार में पार्वती स्मृति पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया । हिन्दी, मैथिली, नेपाली और अँग्रेजी भाषा के विद्वान साहित्य सेवी डा. रामदयाल राकेश अपनी स्वर्गीया माता जी की स्मृति में उक्त पुरस्कार बारह वर्षों से निरन्तर हिन्दी और मैथिली के साहित्यकर्मियों को प्रदान करते आ रहे हैं । इस वर्ष का यह सम्मानित पुरस्कार मैथिली और नेपाली के साहित्यकार धर्मेन्द्र झा(विह्वल) जी को प्रदान किया गया  । समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय हिन्दी विभाग की अध्यक्ष और हिन्दी मासिक पत्रिका हिमालिनी की सम्पादक डा.श्वेता दीप्ति ने किया, प्रमुख अतिथि के पद पर संगीत जगत के जानेमाने हस्ताक्षर शम्भुजीत बासकोटा और वशिष्ठ अतिथि के पद पर प्रज्ञा प्रतिष्ठान के सदस्य सचिव जीवेन्द्र गिरि जी की गरिमामय उपस्थिति थी । कार्यक्रम का संचालन नेपाल रेडियो से आबद्ध अरविन्द मिश्र जी ने किया था ।dharmenra jha-1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.