Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागेश्वरी धार्मिक तथा प्राकृतिक, पर्यटकीय क्षेत्र बिकास समिति अध्यक्ष में पुनः लोकेन्द्र शाह

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, चैत्र १९ गते ।
बागेश्वरी धार्मिक तथा प्राकृतिक, पर्यटकीय क्षेत्र बिकास समिति, नागपर्वत, नाडा अछाम की तीसरी साधारणसभा सम्पन्न हुआ है ।
साधारणसभा ने अध्यक्ष लोकेन्द्र बहादुर शाह को पुनः अध्यक्ष में सर्वसम्मत से निर्विरोध निर्वाचित किया है ।

1
इसी तरह साधारणसभा ने उपाध्यक्ष में तुर्माखाँद की छत्रकला बयक, ढुँगाचाल्ना के मोती सिंह बुढा और नाडा के छिता शाही को चयन किया है सचिव पद में घोडासैन के उद्धव प्रसाद उपाध्याय, सह–सचिव में दुर्गाैली, कैलाली के परमभक्त भण्डारी और कोषाध्यक्ष में तुर्माखाँद के टेक बहादुर बयक चूने गयें है ।
सदस्यों में तोषी के तारा बहादुर चलाउने, नाडा के लेखेन्द्र बहादुर शाही, धमाली के महाजित शाही, राधिका कुमारी न्यौपाने जैशी, ढुँगाचाल्ना की सुनिता थापा बि.सी., नाडा की गोमती कुमारी शाही रही है । साधारणसभा ने संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष लालबहादुर शाही को प्रमुख संरक्षक, रुद्र बहादुर शाही को प्रमुख सल्लाहकार छनौट किया है, सल्लाहकारों में नाडा के नरेन्द्र बहादुर शाह, मीन बहादुर शाही, नाडा की रमा देबी शाह, तुर्माखाँद के मन बहादुर बयक, भैरवस्थान के मनीराम बुढा, नाडा के निरख बहादुर शाही, तुर्माखाँद के नारायण देव बुढा, तोषी के जयलाल उपाध्याय, रिडिकोट के भरत बहादुर स्वार, तुर्माखाँद के कर्ण बहादुर बुढा, नाडा के राम बहादुर शाही, नाडा के कुल बहादुर शाह, नर बहादुर शाही, खड्क बहादुर शाही, हिरेन्द्र बहादुर शाही, दमन घर्ति और घोडासैन के रुपानन्द उपाध्याय को चयन किया गया है ।
साधारणसभा की उद्घाटन अछाम जिला बिकास समिति के पूर्व सभापति भरत कुमार स्वार ने किया था, बिशिष्ठ अतिथि के रुप में नेकपा एमाले अछाम जिला सल्लाहकार समिति सदस्य लालबहादुर शाही कार्यक्रम में सहभागी हुये थे ।2
कार्यक्रम में अध्यक्ष लोकेन्द्र बहादुर शाह ने संस्था की बार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, संस्था को योगदान देने वाले बिभिन्न महानुभावओं को सम्मान भी किया गया है । इसी तरह सम्मानित होनेवालों में नमस्कार शाह, कर्ण बहादुर बुढा, जयनारायण शाह, परमभक्त भण्डारी लगायत लोग रहें थे । कार्यक्रम में दो सौ से अधिक लोगों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com