Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर भिठठामोड सडक निर्माण के लिए सडक पर उतरी जनता, कहा निर्माण नही तो फाँसी दो

 

विजेता चौधरी, जलेश्वर २४ बैशाख

5555
जनकपुर–भिठठामोड सडक निर्माण कर या फाँसी दो, किस्ताबन्दी में मृत्यु नही चाहिये लिखे ब्यनर के साथ सडक पर दिखी जनता । आज सुबह ९ बजे से साढे दश बजे तक अभियानीयों ने जलेश्वर–जीरोमाइल सडक जाम कीया ।
ईसी अभियान के साथ कल बृहसपतीबार को सुबह एक घण्टे के लिये बिन्ही सडक अवरुद्ध रहा । सडक की दूरावस्था से आवतजावत की कठिनाइयों के साथ दूर्घटना का डर हर पल बना हुवा है तथा धुल के वजह से मुसाफिरों को वर्षो से परेशानी उठानी पड रही है, परन्तु सरकार को कोई फरक नही पडता कहते हुए अभियान मे सक्रिय मनोज झा मुक्ति ने कहा सरकार को जब तक झकझोरा नही जाता वो कुम्भ निन्द्रा से खुद नही जागता इसी लिये जब तक सडक निर्माण कार्य नही होगा हम लोग अभियान में जुटे रहेगें ।

यह भी पढें   नेपाल में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश, नदियों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

55555
मुक्ति ने बताया इस खण्ड के सडक से हमारे स्वस्थय व जीवन का सवाल जुडा हुवा है पर वर्षो वर्ष से सरकार हमे तिलतिल मरने को विवश बनायी हूई है । एक प्रश्न पर उन्हो ने कहा यात्रीयों को आनेजाने में परेशानी ना हों इस लिए हम लोग बहुत कम समय के लिए ही सडक जाम करते हैं उन्हे परेशान करना हमारा अभियान नही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com