Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युवाओं की पहल में सुन्दर तौलिहवा अभियान शुरु

 

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्त २६ बैशाख |

“तौलिहवा हो बुद्ध नगरी, बसौ हामी सफा गरी” नारा के साथ स्थानीय युवाओं की पहल में ऐतिहासिक नगर तौलिहवा में सुन्दर तौलिहवा सरसफाई अभियान संचालन हुआ है । स्थानीय युवाओं की अगुवाई में तौलिहवा सरसफाई अभियान समिति गठन कर के ३ महीने अभियान शुरु किया गया है । अभियान के पहले दिन तौलिहवा के शिबमन्दिर टोल, चौक बजार लगायत के क्षेत्र में सफाई किया गया । अभियान में जिला के सुरक्षा निकाय के प्रमुख सहित नगरबासी, सञ्चारकर्मी और युवाओं की उल्लेखनीय सहभागिता थी । गठित समिति ने अभियान अन्तर्गत ३ महीने कार्ययोजना समेत बनाया है । इसके अन्र्तगत २४ सफाई के कार्यक्रम संचालन होंगे । अभियान अन्र्तगत हाल के लिए हरेक बुधबार और शनिबार बिहान २ घण्टा तक अभियान सञ्चालन होगा यह जानकारी समिती के सदस्य अजिज खान ने दी । “सुन्दर तौलिहवा हाम्रो अभियान, फैलिन्छ जहाँबाट शान्ति र ज्ञान” सन्देश प्रवाह करने में अभियान सार्थक होगा ऐसा खाँन का मानना है ।

यह भी पढें   आग लगी गाड़ी से एक व्यक्ति का शव बरामद

kapilb

युवाओं द्वारा सञ्चालन हुए अभियान में नगरबासी और व्यवसायी की एक्यबद्धता है यह बात तौलिहवा उधोग बाणिजय संघ के अध्यक्ष गयादिन कुर्मी ने बताई । जिला में खुला दिसामुक्त अभियान के साथ सफाई की सचेतना के लिए बिभिन्न अभियान युवाओं की अगुवाई में शुरु हुआ है यह नगर सफल अभियान उपलब्धिमुलक होगी यह अपेक्षा स्थानयि बिकास अधिकारी चन्द्रकान्त ने जताया । सरसफाई अभियान में मन्तब्य देते हुए प्रमुख जिला अधिकारी इन्दु घिमिरे ने कहा कि नगर सफाई के लिए युवाओं का सहयोग सराहनीय है । उन्होंने अभियान को निरन्तरता देने के कार्य में नगरबासी को भी सहयोग करने की अपील की । बिना आर्थिक सहयोग के युवाओं के प्रयास की सराहना नगरवासियों ने भी की । कपिलवस्तु को बुद्धस्थल होने के कारण भी कपिलवस्तु नगर क्षेत्र तौलिहवा को सफाई का नमुना बनाना आवश्यक है यह बात अभियान के संयोजक प्रकाश घिमिरे ने कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.