Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कापिलवस्तु में बोली में मात्र सीमित शत प्रतिशत भरती अभियान

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, बैशाख २४

kapilbastu munispility

कपिलवस्तु में चैत्र महीना से भरती अभियान चल रहा है । जिला कार्यालय कपिलवस्तु ने इस वर्ष शत प्रतिशत भरती अभियान शुरु किया है । किन्तु अभियान शुरु करने वाले जिला कार्यालय ही पढने वाले उम्र के बच्चों को शिक्षा से वंचित पा रहे हैं । कपिलवस्तु के अभिराव गा.वि.स.में अवस्थित श्री नेपाल राष्ट्रिय नि.मा.वि.मा विभिन्न विद्यालय को छोडकर आने वाले विद्यार्थी का नामांकन लेने को बाध्य हैं । जिला शिक्षा कार्यालय कपिलवस्तु ने बिना किसी प्रचार के नामांकन शुरु किया है । ऐसे छात्रों का नामांकन नहीं ले रहे हैं जिनके पास ट्रान्सफर सर्टिफिकेट नहीं है । श्री नेपाल राष्ट्रिय नि.मा.वि.का प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि हमें जिला शिक्षा कार्यालय ने कक्षा १ में जन्मदर्ता के आधार पर नामांकन लेने और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों का ट्रान्सफरसर्टिफिकेट लेकर नामांकन करने का आदेश दिया है । उन्होंने कहा कि अगर हमें आदेश मिल जाय तो हम नामांकन लेने के लिए तैयार हैं । भर्ना अभियान के विषय में ट्रान्सफरसर्टिफिकेट नहीं होने वाले बालबालिका स्कुल में भर्ना हो पाएँगे या नहीं पूछने पर जिला शिक्षा अधिकारी हरि गौतम ने कहा कि अभी तक इस बात पर कोई निर्णय नही आया है । उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी पहले ही अभिभावक को दे दी गई है । जहाँ एक ओर शतप्रतिशत भर्ना का दावा किया जा रहा है वहीं अभिभावक कह रहे हैं कि यह सिर्फ बोली में मात्र सीमित है ।20160506_115120

यह भी पढें   सुनसरी के देवानगंज गाँवपालिका–१ मध्यहर्साइ में चली गोली एक घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com