Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्ततः एनसेल ने किया कर दाखिला

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू बैशाख २७
लम्बी विवाद के बाद एनसेल ने बडे करदाता कार्यालय में कर दाखिला किया है । एनसेल ने बडे करदाता कार्यालय में ९ अर्ब ९६ करोड ९५ लाख ७१ हजार ४० रुपैये का कर दाखिला किया है ।

ncell
टेलियासोनेरा द्वारा किया गया कारोबार विवरण उपलब्ध न होने के बाद विभिन्न फाइनान्सियल रिपोर्ट के आधार पर कर हिसाब निकाल कर बडे करदाता कार्यालय में विवरण पेश होने की बात एनसेल ने जानकारी दी ।
एनसेल के प्रवन्धनिर्देशक सिमन पाकिडस ने उच्च सरकारी अधिकारीयों ने ही कर न बुझाने की सुझाव खुद को देने की बात खुलासा किया है । वहरहाल सिमन ने अधिकारियों के नाम न बताते हुए कहा– सब से बडी कम्पनी के अधार में सरकार एवम् कर कार्यालय के साथ समन्वय कर काम कर पाना हमारे लिये गौरव की बात है । परन्तु फिर भी कर तिरना हमारा दायित्व न होने का जिक्र किया ।
बडे करदाता कार्यालय के अनुसार एनसेल ने उपरोक्त रकम जम्मा किया है । पँुजीगत लाभकर वापत १५ प्रतिशत कह कर विवरण पेश किया है । कार्यालय प्रमुख शोभाकान्त पौडेल ने बतायाः अब एनसेल का हिसाबकिताब अडिट मे जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.