Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनेसास द्वारा आयोजित महफिल की १५वीं कड़ी सम्पन्न

 

काठमान्डौ ३१ गते 

received_844519975674932

काठमान्डौ, गौशाला स्थित एयरपोर्ट होटल में अन्तर्राष्ट्रीय नेपाली साहित्य समाज नेपाल च्यापटर द्वारा महफिल की १५वीं कड़ी आयोजित की गई । कार्यक्रम का आयोजन डा. आशा अमात्य श्रेष्ठ ने किया था । कार्यक्रम में महफिल के संरक्षक और वपरष्ठ गजलकार डा.कृष्णजंग राणा, डा.श्वेता दीप्ति, संगीत जगत के प्रकाश रायमी, गजलकार अमर राई, उर्दु गजलकर वफा साहब, मोमिन खाँ साहब, ज्ञानुवाकर साहब, नेपाली फिल्म जगत की जानीमानी अभिनेत्री गौरी मल्ल, लक्ष्मी जोशी आदि जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत किया ।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

received_844519505674979

अतिथियों का स्वागत अनेसास के अध्यक्ष राधेश्याम लेकाली जी ने किया और कार्यक्रम का संचालन जानेमाने गजलकार सनत कुमार जी ने किया । अतिथियों के द्वारा प्रस्तुत गीत गजल ने सभी श्रोताओं का मन मोह लिया । संगीत की दुनिया के उभरते गायक शैलेश जी ने जगजीत सिंह, फरीदा खानम, गुलाम अली के गाए गजलों के साथ ही प्रकाश सायमी के गीतों को प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया । एक सुरम्य संध्या में कार्यक्रम का समापन हुआ ।

यह भी पढें   जलवायु न्याय के लिए हिमालयी और द्वीपीय देशों की साझेदारी जरूरी — विदेश मंत्री शिशिर खनाल

received_844519412341655

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com