Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शान्ति मन्त्री द्वारा राष्ट्रीय मेलमिलाप के लिए बागेश्वरी मन्दिर में पूजापाठ

 

नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २०७३जेष्ठ ६ गते ।
नेपाल सरकार के शान्ति तथा पुनर्निर्माण मन्त्री एकनाथ ढकाल ने बाके जिला के नेपालगंज स्थित बागेश्वरी मन्दिर में राष्ट्रीय मेलमिलाप और सामाजिक सदभाव की कामना करते हुये पूजा आर्चना जेष्ठ १ गते को किया किया है ।

Bageswsori 1
स्थानीय शान्ति समिति बा“के के बिशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिये नेपालगंज आये हुये मन्त्री एकनाथ ढकाल ने राष्ट्रीय मेलमिलाप और सामाजिक सदभाव की कामना करते हुये पूजा पाठ किया नेपाल परिवार दल के ५ नम्बर प्रदेश संयोजक अशोक कुमार चौधरी ने जानकारी दिया ।

Bageshwory
मन्दिर के मूल महन्थ तथा शान्तिदूत चन्द्रनाथ योगी ने परम्परागत से प्रचलन अनुसार मन्त्री एकनाथ ढकाल को पूजा में सहभागी कराया । पूजा में परिवार दल के महामन्त्री बिनोद डा“गी, नेपालगन्ज के वरिष्ट पत्रकार तथा शान्तिदूत पूर्णलाल चुके, शान्तिदूत लता शर्मा, शान्तिदूत हरि प्रसाद तिमिल्सिना केन्द्रीय सदस्य रुपसिंह भण्डारी लगायत लोगों की सहभागी रही थी । पूजा पश्चात मन्दिर परिसर की अवलोकन करते हुये मन्त्री एकनाथ ढकाल ने नेपाल की ऐतिहासिक धरोहरों की रेखदेख करना सरकार गम्भीर रही है और शान्ति तथा पुनर्निर्माण मन्त्रालय की ओर से धार्मिक स्थलों की मरम्मत सम्भार और सम्वद्र्धन में बजेट उपलब्ध कराने के लिये बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.