Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्बदलीय बैठक मे सहभागी नही होगी मोर्चा

 

काठमाण्डू, जेठ ११
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली द्वारा आह्वाहन किया गया सर्वदलीय बैठक मे आन्दोलनरत संयुक्त लोकतान्त्रीक मधेसी मोर्चा सहभागी नही होने की बात बताई है ।

sarkar patra
तमलोपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के सहयोगी सतेन्द्र मिश्र के मुताविक मोर्चा बैठक नही जाने के विषय मे सरकार को जानकारी करा चुकि है ।
सरकार ने बैशाख २६ गते मोर्चा को वार्ता मे आने के लिए पत्र भेजी थी । पत्र के जवाव मे मोर्चा ने ३० गते सरकार को पुनः भेजा था । सरकार ने उसी पत्र के आधार मे कल सोमबार फिर दुसरा पत्र भेजते हुए मोर्चा को वार्ता मे आने को आह्वाहन किया है ।
दुसरी तरफ सदभावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा– हमारे पत्र का सरकार ने मनमाफिक जवाव नही दिया है । महतो ने हमारे माग के विाषय मे मनमुताविक जवाव न मिलने तक हम वार्ता मे सहभागी नही होंगे बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.