Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बचाव के आरोप में चार सशस्त्र प्रहरी निलम्बित

 

बारा कलैया
वीरगंज से अपहृत उद्योगी सुरेश केडिया के अपहरण कर्ताओं को बचाने के आरोप में सशस्त्र प्रहरी मुख्यालय ने निरीक्षक सहित चार प्रहरियों को निलम्बित कर दिया है । सशस्त्र प्रहरी स्त्रोत के अनुसार तेलकुवा सुरक्ष बेस कैम्प के सशस्त्र निरीक्षक हेमराज न्योपाने और कबही गोठ बोर्डर आउट पोस्ट के सई चन्द्रशमशेर कुवँर सहित एक प्रहरी हवल्दार और जवान को निलम्बित किया गया है ।
अपहरणकारी केडिया को उक्त चौकि से होते हुए भगा ले गये थे । किन्तु नामित प्रहरियों ने कोई कार्यवाही नही की थी । इसीलिए अधिक छानबीन के लिए निलम्बित कर दिया गया है ।
गृह मंत्रालय के निर्देशन में घटना के विषय में जाँच पड़ताल के लिए नेपाल और सशस्त्र प्रहरी के अतिरिक्त प्रहरी निरीक्षक द्वय केदार प्रकाश साउद और कृष्ण कुमार तामांग की टोली घटना स्थल पर पहुँची थी । उद्योगी केडिया अपहरण के चार दिनों के पश्चात भारत के मोतिहारी स्थित कोरवा से मुक्त हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.