Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलित लोग भी मिथिला पेंटिंग की तालीम ले रहे हैं

 

कैलाश दास,जनकपुर ,३ जून

दलितों में सबसे निम्न माने जाने वाली जाति डोम की महिलाओं में अभी मिथिला पेंठिंग की तरफ आकर्षण बढ़ा है । हमेशा घर में बैठकर बाँस की चीजें बनाने वाली इन महिलाओं ने आय अर्जन के लिए आकर्षित होकर इस माध्यम को चुना है ।

mithila painting

३५ वर्षीय इन्द्र कला मलिक इनमें से एक हैं । इन्होनें मैथिली स्ांस्कृति को आगे लाने व अधिक आय अर्जन के लिए यह तालीम ली है ।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

जनकपुर में आज से संचालित १५ दिन की इस पेंटिंगकार्यशाला में मल्लिक जैसी अन्य महिलाएं भी हैं । जिले के बसहिया, किशोरी नगर, देवी चौक आदि गाँव की महिलाओं ने प्रत्यक्ष रुप से भागिदारी की है । यह सूचना “आफन्त नेपाल” के शिक्षा संयोजक विष्णु यादव ने बताया है । यह तालीम निर्मला मmा व राजकुमार सिंह के सहयोग से हो रहा है ।

लखौरि २ निवासी ललिता दास का कहना है कि दिन भर समय व्यतीत करने से अच्छा है यह काम जिससे आय भी अर्जन होती है । इस तालीम का उद्घाटन जनकपुर उपमहानगरपालिका के अन्तर्गत समाजिक शाखा की प्रतिनिधि सुनीता यादव ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.