Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

 

्काठमांडू, आषाढ़ २९ – उत्तरी बैंकक के एक लोकप्रिय पब में आग लगने से २७ लोगों की मृत्यु हो गई है और ६३ लोग घायल हुए हैं ।
थाईलैंड के प्रधानमन्त्री अनुतिन चानविराकुल ने सोमवार को घटनास्थल से ही टेलीविजन के माध्यम से टिप्पणी करते हुए कहा कि “२७ शवों को बाहर निकाला जा चुका है ।” “कुछ लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है, उनकी अवस्था की जाँच चल रही है ।”
अनुतिन के अनुसार पब में प्रस्तुति दे रहे एक संगीतकार ने बताया कि बिजली बंद होने से पहले उन्होंने मंच के नजदीक सर्किट ब्रेकर से धुँआ निकलते देखा था, इसके बाद ही एक बहुत बड़े विस्फोट की आवाज सुनाई दी और पब के भीतर धँुवा भर गया । बहुत से पीडित पब के पीछे भाग में रहे शौचालय में मिलें । उद्धारकर्मियों के अनुसार आग लगने की सूचना मध्यरात में  मिली थी । आग पर काबू पाने में लगभग आधे घंटें का समय लगा था ।

यह भी पढें   बाढ पीडि़तों की सहायता के लिए सोना चाँदी व्यवसायी ने 3 लाख 51 हजार रकम किये सहयोग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com