मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

काठमांडू, आषाढ़ २९ – मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खंड अवरुद्ध हो गया है । प्रमुख जिला अधिकारी ने जानकारी दी है कि दो दिन से हो रही बारिश के कारण इलाम नगरपालिका–९ स्थित उक्त सडक खंड घँस जाने के बाद सड़क को बंद कर दिया गया है । उनके अनुसार उक्त सड़क में विगत चार दिनों से कोई बड़ी सवारी साधन का संचालन नहीं हो पाया है । रविवार तक मोटरसाईकिल का आना जाना हो रहा था लेकिन बीति रात सड़क और ज्यादा घँस गया है जिसके बाद सोमवार से सभी प्रकार के सवारी साधनों का संचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है । सड़क अवरुद्ध होने के बाद इलाम सदर मुकाम सहित पाँचथर और ताप्लेजुङ का झापा से सड़क सम्पर्क विच्छेद हो गया है । इलाम, पाँचथर और ताप्लेजुङ से झापा की ओर तथा झापा से इलाम, पाँचथर और ताप्लेजुङ की ओर से आए बहुत बड़ी संख्या में मालवाहक तथा अन्य सवारी साधनों को माइखोला के दोनों किनारों में रोक दिया गया है ।
जिला अधिकारी का कहना है कि “दिनों दिन वर्षा के कारण से सड़क के घँसने और भूस्खलन के क्रम जारी हैं, बढ़ ही रहे हैं । संकट बढ़ने के कारण से आज से उक्त सड़कखण्ड अनिश्चितकाल के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया है ।”
इसके अलावे राजदुवाली खंड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किए जा रहे तिल्केनी–सिमलगोला सड़क अन्तर्गत जोगमाई खोला के डाइवर्सन को रविवार को आए बाढ़ ने बहा दिया है जिसके बाद यह सड़क भी अवरुद्ध है ।
सभी तरफ के सड़क पूर्ण रूप से अवरुद्ध होने के बाद अत्यावश्यक काम के लिए सर्वसाधारण को भूस्खलन प्रभावित राजदुवाली खंड को पैदल पार कर गंतव्य की ओर जाने के लिए बाध्य हैं ।

