सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन बीच लगातार बातचीत
काठमांडू, आषाढ़ २९ – रास्वपा सभापति रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच दो दिनों से लगातार चिार विमर्श हो रहा है । शनिवार और रविवार दोनों ही दिन दोनों नेताओं के बीच लम्बी बातचीत हुई है । बातचीत का मुख्य मुद्दा मंत्रिपरिषद् में कुछ बदलाव किए जाएंगे साथ ही प्रधानमंत्री के सचिवालय को और मजबूत बनाना है । इसके साथ ही सुकुम्वासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी गहन बातचीत हुई है ।
रास्वपा के ही एक नेता ने कहा कि “कुछ मंत्रियों में बदलाव किए जाने की बातचीत चल रही है । साथ ही “सुकुम्वासी समस्या समाधान के लिए दीर्घकालीन योजना के विषय में भी बातचीत हुई है ।”


