उद्योगपति स्व.इश्वरलाल श्रेष्ठ के स्मृति ग्रन्थ का लोकार्पण
जेठ २६ काठमाण्डू
उद्योगपति स्व. इश्वरलाल श्रेष्ठ के जीवन के विविध आयाम को समेट कर लिखा गया स्मृतिग्रन्थ स्मृति में इश्वलाल पुस्तक का आज एक समारोह के बीच लोकार्पण किया गया ।

पूर्व सभासद तथा साल्ट ट्रेडिङ्ग कर्पोरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीदास मानन्धर ने उक्त पुस्तक का लोकार्पण करते हुए उद्योग के क्षेत्र में विशेष सम्माननीय इश्वरलाल श्रेष्ठ के व्यवसायीक जीवन पर प्रकाश डाला ।
कर्पोरेट विजनेश मैगजिन द्वारा प्रकाशित उक्त स्मृति ग्रन्थ में उद्योगी, व्यवसायी तथा मित्र व परिवार जन की स्मृति भी समाविष्ट की गई है ।
वि.सं. १९८८ भादव २ गते को पैदा हुए श्री इश्वरलाल के निधन २०७१ कार्तिक १४ गते को हुई थी । गौरतलब है श्री इश्वरलाल साल्ट ट्रेडिङ्ग के स्थापनाकाल से ही संस्थापक तथा संचालक समिति के सदस्य के हैसियत से कम्पनी के प्रवद्र्धन में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हुए भारत से आयोडिन नमक का आयात को सहज रुप से जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था ।





