Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी केन्द्र के सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी

 

माओवादी केन्द्र के सदस्यों की संख्या में बढोत्तरी
२३ जून, काठमाण्डू
मालिनी मिश्र ।
नेकपा माओवादी केन्द्र ने ४०० अतिरिक्त सदस्यों को रखा है । प्रवक्ता भूसाल का कहना है कि यह संख्या केन्दी्रय समिति की नही वरन् एकता महाधिवेशन का आयोजन करने वाली समिति के रुप में बढी है । इनके अनुसार, अब पोलिटब्यूरो की संख्या २९९ हो गयी है । पार्टी हेडक्वार्टर व संगठनात्मक नीति निर्माण के कार्यकर्ताओं के दल ने अभी और भी सदस्यों की संख्या को बढाने की बात कही है । जैसा कि ८५ सचिवालय के सदस्यों की संख्या अब ९९ तक हो चुकी है । माओवादी पार्टी ने माघ तक महाधिवेशन कराने का निर्णय किया है । अखिल क्रान्तिकारी उपाध्यक्ष रंजीत तामांग ने बताया कि पार्टी की एकता को देखते हुए सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो रही है । जिसमें युवा, भ्रातृ संगठन के पदाधिकारी व विद्यार्थियों की संख्या भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed