Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धादिङ में जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु, नौ लोग घायल

 

काठमांडू,मंसिर ४ :  धादिङ के रुबी वैली गाँवपालिका–४ कलदाङ में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई है और चालक सहित नौ लोग घायल हैं ।
सशस्त्र प्रहरी बल के सहप्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा के अनुसार बीती रात १ः५५ बजे लापा से बोरांग की ओर जा रही जीप चढ़ाई वाली सड़क पर अनियंत्रित होकर लगभग ४०० मीटर नीचे जा गिरी ।
प्रहरी के अनुसार जीप में सवार १० लोगों में से रुबी वैली ग्रामीण नगरपालिका–४ निवासी लगभग ६६ वर्षीय छेनेन तामांग की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । प्रहरी ने जानकारी दी है कि दुर्घटना में घायल नौ लोगों का इलाज स्थानीय मेडिकल सेंटर में चल रहा है । दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com