Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल की आष्टे्रलिया यात्रा रद्द का रह्स्य

 

 काठमान्डौ, २४ जून |

prachandनेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दहाल की आष्टे्रलिया यात्रा अन्तिम समय में अचानक रोक दी गई थी । विभिन्न अटकलों के बीच जानकारी के अनुसार यात्रा रद्द होने का कारण आष्ट्रेलिया में उनके विरुद्ध पड़े रिट को माना जा रहा है । खुलासा हुआ है कि न्यू साउथ वेल्स प्रिमियर के समक्ष नेपाली मूल के आष्ट्रेलियन युवक ने रिट दिया है जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि अपने देश में २०६३ तक हिंसात्मक विद्रोह करने वाले प्रचण्ड के भ्रमण से हिंसा को बढावा मिल सकती है । उक्त जानकारी आष्ट्रेलिया द्वारा संचालित माई नेपाली टेलीविजन के अनुसार प्राप्त हुई है । रिट में कहा गया है कि दहाल के नेतृत्व में नेपाल में सशस्त्र संघर्ष हुआ जिसमें १५००० नेपालियों की जान गई और दहाल के विरुद्ध आज भी नेपाल में ३७ केस विचाराधीन हैं । दहाल की वजह से ही डेढ लाख से भी अधिक परिवार विस्थापित हुए । ऐसे व्यक्ति को भ्रमण की अनुमति न देने की माँग की गई है । इस रिट के विषय में डेपुटी प्रिमियर एवं मंत्री(न्याय और प्रहरी) ट्रोय ग्रान्ट को खबर की गई थी । प्रवेशाज्ञा का विषय केन्द्रीय सरकार के अन्दर होता है इसलिए केन्द्रीय सरकार से भी इस सन्दर्भ में पत्राचार किया गया है ।

यह भी पढें   आंदोलन, अभिव्यक्ति और उत्तरदायित्व : क्या हम एक पीढ़ी को खो रहे हैं ?

रिट में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रचण्ड के नेतृत्व का तत्कालीन नेकपा माओवादी को अमेरिका ने आतंककारी के सूची में रखा है । इस के पश्चात् न्यू साउथ वेल्स प्रिमियर के कार्यालय ने रिट को प्राथमिकता देते हुए कार्यवाही आगे बढाई थी ।

देश में भी सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग ने भी इस भ्रमण का विरोध किया था और भ्रमण रोकने की बात कही थी । इस सन्दर्भ में एक पत्र भी सार्वजनिक हुआ है किन्तु व्यक्ति का नाम और पता सार्वजनिक नहीं किया गया है ।

यह भी पढें   पूर्वी तराई की हिंसक घटनाओं पर 10 छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

http://l.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.haalchal.com%2Flatest-news%2Fprachand-cancelled-his-australia-visit-due-to-fir-against-i%2F&h=oAQG98B11&s=1

http://www.haalchal.com/latest-news/prachand-cancelled-his-australia-visit-due-to-fir-against-i/

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com