Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरक्षित मातृत्व सम्बन्धि तालिम, महिला स्वस्थ्य होने पर ही समाज का विकास – यादव

 

वीरगंज,असार १०

महिला नवजागरण संस्था वीरगंज ने दो दिन की सुरक्षित मातृत्व सम्बन्धि अभिमुखीकरण तालिम शुरु की है । लक्षितवर्ग की महिलाओं के लिए होटल कुमुप्लेश में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदिप यादव ने उद्घाटन किया । उद्घाटन करते हुए यादव ने कहा कि महिलाओं के मानसिक रुप से स्वस्थ्य होने पर ही परिवार का बिकास सम्भव है । उन्होंने कहा कि तराई मधेस में महिलाओं में स्वास्थ्य कस् ज्यादा समस्या है ।

यह भी पढें   पल में प्रलय* जल विप्लव का विनाशकारी ताण्डव ने नेपाल को निगला : डा.विजय दत्त

5

पारिवारिक काम के कारण समय में खाना पीना के साथ ही अनुकुल पौष्टिक आहार की कमी के कारण अनेक शारीरिक समस्या होती है । माँ के सुरक्षित होने पर ही मात्र परिवार सुरक्षित हो सकता है । प्रमुख अतिथि यादव ने सुरक्षित मातृत्व के साथ ही महिलाओं के लिए राज्य ने हरेक निकाय में ३३ प्रतिशत की सुबिधा देने की अवस्था में महिलाओं का सम्मान करना और अपने अपने जगह से महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए कदम उठाने पर जोर दिया । तालिम के उद्घाटन समारोह में नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के पुर्वअध्यक्ष केसी लामिछाने, वीरगंज उपमहानगरपालिका के समाजिक महाशाखा के प्रमुख मुकेश गुप्ता,जिल्ला जनस्वास्थ्य पर्सा के अमरेश्वर मिश्रा,पत्रकार महासंघ पर्सा के पुर्वसचिव युवराज खड्का, संघीय प्रेस फोरम के केन्द्रिय सहकोषाध्यक्ष संतोष पटेल, महिला नेतृ सायदा खातुन लगायत लोगों ने तालिम की सफलता सहित शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया । महिला नवजागरण संस्था वीरगंज १८ कि अध्यक्ष एवं महिला नेतृ मिनी सिंह के सभापतित्व में सम्पन्न उद्घाटन समारोह मानव अधिकारकर्मी सरोज चौरसिया ने सहजीकरण किया था । वीरगंज उपमहानगरपालिका के आर्थिक सहयोग में संचालित तालिम में नगर क्षेत्र के लक्षित ४० महिलाओं की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com