धर्म का सहारा व चरस की तस्करी
२७ जून, काठमाण्डू, मालिनी मिश्र ।
धर्म के नाम पर ठगी तो अब पुरानी बात है, अब धार्मिक पुस्तक में छिपाकर चरस का व्यापार भी होना शुरु हो गया है ।
इसी संबंध में बिताब के बवर में छुपाकर भारत हाते हुए यूरोप जाते समय ३५ किलो चरस सहित २ लोगों को प्रहरियों ने पकडा है । लगभग एक महीने के छानबीन के पश्चात ब्यूरो ने धादिंग के साइमन व धनबहादु तामांग को पकडा है । विशेष सबूत के आधार पर ये काठमाण्डू के कपन इलाके से पकड़े गये हैं ।


