Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय मधेस समाजवादी पार्टी ने आज अपना चौथा स्थापना दिवस मनाया,

 

पार्टी अध्यक्ष सिंह ने कहा संविधान लागू करने के लिए अभी की सहज अवस्था उपयुक्त

काठमाण्डू, अषाढ १३

sarat b

राष्ट्रीय मधेस समाजवादी पार्टी ने आज अपना चौथां स्थापना दिवस मनाया है । उक्त अवसर पर बोलते हुए पार्टी के अध्यक्ष शरत्सिंह भण्डारी ने कहा बन्द हड़ताल व धर्ना का कार्यक्रम स्थगन करने पर भी मोर्चा व संघीय गठबन्धन राजधानी में शान्तिपूर्ण कार्यक्रम करने पर भी सरकार गम्भीर नही है । उन्होंने संविधान लागू करने की सरकार की मनसा मधेसी, आदिवासी जनजाति द्वारा उठाए गए माँग संवोधन करने के लिए अभी की सहज अवस्था उपयुक्त होने की बात बताई ।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

अध्यक्ष भण्डारी ने संघीय गठबन्धन ने विखरे हुए सभी आन्दोलन को राज्य समक्ष रख दिया है अब समाधान करने का काम राज्य का है । उन्होंने राज्य ने विभिन्न चरण में विभिन्न पक्ष के साथ किया हुए समझौतों को कार्यन्वयन कर मोर्चा व गठबन्धन की माँग पूरा करने के दिशा में अग्रसर होने की माँग भी की ।

कार्यक्रम में तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, सदभावना पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के वरिष्ठ नेता अशोक राई लगायत मोर्चा तथा संघीय गठबन्धन के नेता तथा कार्यकर्ता सहभागी थें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.