बी.पी कोइराला फाउन्डेशन द्वारा ओरगेमी कार्यशाला का आयोजन
काठमांडू,३ जुलाई |
बी.पी कोइराला भारत नेपाल फाउन्डेशन भारतीय राजदूतावास के द्वारा बच्चों के लिए ओरगेमी कार्यशाला का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम नेपाल भारत पुस्तकालय में २जुलाई को आयोजत हुआ । इस कार्यक्रम को विद्या मंदिर न्यू दिल्ली के श्री राजूराम और श्री । पूरनचंद ने दो घंटे का समय देकर संचालित किया ।
इस पेपर आर्ट कार्यक्रम में करीब ८० छात्रों ने जो विभिन्न विद्यालयों के कक्षा ३ से ८ के थे, भाग लिया । सभी छात्र अपने अपने माता पिता के साथ आए थे । छात्र और उनके अभिभावकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया और इसके औचित्य को सराहा । बच्चों के लिए यह पहला कार्यक्रम बीपी कोइराला फाउन्डेशन द्वारा आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बच्चों ने पेपर द्वारा कई डिजाइनों को बनाना सीखा । 



