Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला नाट्य महोत्सव से गुलजार जनकपुर

 

विजेता चौधरी,अषाढ १९ जनकपुर |
नेपाल संगीत तथा नाट्य प्रज्ञा प्रतिष्ठान द्वारा कल से जनकपुर में होने बाला मैथिली नाटक महोत्सव की तैयारी समाप्त हुई है । महोत्सव को लेकर जकपुर के कला, साहित्य प्रेमी लगायत सर्वसाधारण में उल्लास का माहौल है ।

drama 1
महीनो से चल रहे नाटक का रिहलसल अन्ततः मंचन को तैयार है । नाट्यकर्मियों का उत्साह उल्लेखनीय है ।
तीन दिवसीय उक्त महोत्स में नेपाल तथा भारत के ६ नाट्य समूह की प्रस्तुति रहेगी । प्राज्ञ एवम् नाटक विभाग के प्रमुख रमेशरंजन झा ने बताया कल सोमबार महोत्सव का श्रीगणेश मिथिला नाट्यकला परिषद मिनाप के नाटक उधार जूता की प्रस्तुति से की जाएगी । उक्त नाटक राजेन्द्र विमल के कथा पर आधारित रही है ।
जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के विशाल सभा कक्ष में आयोजन होने वाली महोत्सव में बिहार मधुवनी के मिथिला नाट्य संस्थान द्वारा बज्ज्र खसौ एहन जाति पर मंचन होगा, नाटक जो वरिष्ठ नाटककार महेन्द्र मलंगिया ने लिखा है । इसी प्रकार झोराहाट नाट्य समूह मोरंग द्वारा माथक मोल का प्रदर्शन की जाएगा ।
महोत्सव में रामेश्वर साह द्वारा लिखित दासी जीवन, महेन्द्र मलंगिया लिखित काठक लोक तथा काठमाण्डू के शिल्पी थिएटर व लोक संचारक की संयुक्त प्रस्तुति सखी नाटक मंचन किया जाएगा । जिसका निर्देशन नेपाल के चर्चित नाट्यकर्मी घिमिरे युवराज करेगें यह जानकारी झा ने दी ।
इतना होने के बाद भी जनकपुर के युवा नाट्यकर्मियों के कई कलाकार व संस्थाओं की अनुपस्थिति अवश्य खलेगी । इस विषय में रंजन बताते हैं कि नेपाल के लगभग सभी नाट्य संस्थान को नाटक महोत्सव के लिए नाटक भेजने को आह्वाहन किया गया था । मैं खुद भी फोन मार्फत नाटक भेजने के लिए आग्रह करता रहा पर समय पर उपलब्ध नही हो सका । रंजन कहते है युवा नाट्य कर्मी एनजिओ के विकासे व सडक नाटक में ही लिप्त है, ये निराशाजनक अवस्था है ।
यद्यपि जनकपुर का माहौल नाट्य महोत्सव से गुलजार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com