Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालयन बैंक लिमिटेड तथा ट्यांग्लो के बीच रेमिट्यान्स सम्बन्धी समझौता

 

हिमालयन बैंक लिमिटेड तथा ट्यांग्लो के बीच रेमिट्यान्स सम्बन्धी समझौता
काठमान्डू आसाढ २० गते

HBL_Tranglo
हिमालयन बैंक तथा ट्यांग्लो सिन्डरीन, बर्हाड, मलेशिया के बीच रेमिट्यान्स सम्बन्धी समझौता हुआ है । ट्यांग्लो का प्रधान कार्यालय मलेशिया के कुआलालम्पुर में है । इन्डोनेशिया, मध्यपूर्व तथा संयुक्त अधिराज्य में अन्तर्राष्ट्रीय शाखा है । जो विश्व के करीब ८० देशों में सहज सुलभ और सुरक्षित विप्रेषण तथा प्रिपेड कार्ड सेवा प्रदान कर रहा है । मलेशियन सरकार के स्वामित्व में रहे एक्यूनियस के निवेश में ट्यांग्लो का एशिया में फिलीपिन्स, बंगलादेश, भारत, चीन, श्रीलंका जैसे दस देशों में रेमिट्यान्स भुकतानी केन्द्र संचालन में है । हिमालयन बैंक तथा ट्यांग्लो के बीच हुए इस समझौता से विदेश में कार्यरत करीब २२लाख नेपाली सरल और सुरक्षित विप्रेषण सेवा का उपयोग कर पाएँगे । ट्याग्लो के माध्यम से नेपाल आने वाले विप्रेषण बैंक को ४२शाखा तथा७५०० से भी अधिक हिमाल रेमिट काउन्टर से तत्काल भुक्तानी ले सकते हैं । हिमाल रेमिट बैंक का अपना ओनलाइन रेमिट्यान्स सेवा है । बैंक के रेमिट्यान्स सेवा के लिए विश्व भर से ९० से अधिक अन्तर्राष्ट्रीय व्यवसायिक साझेदार हैं ।
उक्त रेमिट्यान्स सेवा सम्बन्धी समझौता पत्र में बैंक क ीओर से प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अशोक शमशेर जबरा तथा ट्यांग्लो की ओर से प्रमुख कार्यकारी अधिकृत सियाहुई योंग ने एक समारोह में हस्ताक्षर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com