पूर्वाधार विकास मंत्री सुनील लम्साल और भारतीय राजदूत सुधाकर दलेल बीच मुलाकात
काठमांडू, कात्तिक २७ – पूर्वाधार विकास मंत्री सुनील लम्साल से भारतीय राजदूत सुधाकर दलेल ने शिष्टाचार मुलाकात की है ।
मंत्रालय में हुई इस मुलाकात के समय दोनों देशों के बीच बुनियादी ढाँचे के विकास और संपर्क नेटवर्क के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा एवं मजबूत बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई ।
इस मुलाकात के दौरान नेपाल और भारत के बीच बुनियादी ढाँचे के निर्माण, परिवहन नेटवर्क के विस्तार तथा द्विपक्षीय विकास परियोजनाओं को गति देने की संभावनाओं पर भी विचार–विमर्श किया गया ।
बताया गया है कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

