सरकार द्वारा सोमावार को भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
काठमांडू, कात्तिक २७ – सरकार ने आगामी सोमवार (३० कात्तिक) को भी सार्वजनिक अवकाश देने की घोषणा की है ।
सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर यह छुट्टी देने का निर्णय लिया है । रविवार को डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पर्व मनाने के बाद सोमवार की सुबह उगते सूर्य की पूजा–अर्चना करने की परंपरा है।
छठ पर्व के इसी सिलसिले में सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है । गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

