Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या मुशर्रफ को पता था लादेन के छुपने का ठिकाना?

 

आईएसआई के एक पूर्व प्रमुख ने आरोप लगाया है कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को पता था कि ओसामा बिन लादेन ऐबटाबाद में छुपा हुआ है और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने खुद उस सुरक्षित घर का निर्माण किया था, जहां वह रहता था।
सीआईए के पूर्व अधिकारी ब्रूस रिडेल ने पूर्व आईएसआई प्रमुख जनरल (सेवानिवृत) जियाउद्दीन ख्वाजा उर्फ जियाउद्दीन बट के हवाले से कहा है कि मुशर्रफ को पता था कि लादेन ऐबटाबाद में है। दी डेली बीस्ट वेबसाइट पर डाले गए एक लेख में रिडेल ने आगे बट के हवाले से लिखा है कि ऐबटाबाद में लादेन का सुरक्षित घर इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ब्रिगेडियर एजाज शाह के आदेश पर बनाया गया था।
रिडेल ने लेख में कहा है कि जियाउद्दीन का कहना है कि एजाज शाह ऐबटाबाद में लादेन को बसाने, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों से उसे छुपा कर रखने के लिए जिम्मेदार है और जियाउद्दीन का कहना है कि मुशर्रफ को इस सब के बारे में पता है।
हालांकि बट ने आज जियो न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि लेख में उनका हवाला गलत तरीके से दिया गया है। उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *