Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिले अनशन का एक महीना पूरा, अनशन आज भी जारी

 

रिले अनशन का एक महीना पूरा, अनशन आज भी जारी
विजेता चौधरी, काठमाण्डू, अषाढ २३

ansan 1
संघीयता व सीमांकन सम्बन्धी मांग को लेकर काठमाण्डू खुला मञ्च में जारी रिले अनशन का आज ३०वां दिन है । इसी के साथ रिले अनशन का आज एक महीना पूरा होता है । बहरहाल अनशन आज भी जारी है ।
अनशन में मधेसवादी दलों की उपस्थिति के साथ वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा युवा कार्यकर्ता सहित महिला नेतृ लगायत तराई मधेस विद्यार्थी फ्रन्ट सहित की उपस्थिति होती आ रही है ।
एक महीने से शान्तिपूर्ण अनशन पर बैठे मधेसवादी दल ने मधेसीमोर्चा के साथ संघीय गठबन्धन को वार्ता के लिए जब तक सरकार आह्वाहन नहीं करेगी तब तक सरकार के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता न करने की अडान लिया है ।
गौरतलव है १० प्रदेशीय राज्य पुर्नसंरचना, राज्य के पुर्नसंरचना के सन्दर्भ में प्रादेशिक सीमांकन वर्तमान द्वन्द्व का सब से अहम मुद्दा है ।
संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा सहित २९ दलीय संघीय गठबन्धन ने एक ही दिन एक ही समय में देशभर के जिला प्रशासन कार्यालय मार्फत राज्य समक्ष प्रस्तुत किया गया २६ सुत्रीय माग इसी दस्तावेज को प्रादेशिक सीमांकन के आधार पर किटान किया गया है ।
यद्यपि सीमांकन सम्बन्धी जटिल विवाद के समाधान के लिए गठबन्धन व मोर्चा सहित के साथ वार्ता पर बैठना वर्तमान परिस्थिति के निकास के लिए सब से महत्वपूर्ण व बडा सहमतीय अवसर सावित हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.