Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुंबई दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर, दिल्ली चौथे नंबर पर

 

नई दिल्ली।। ऊंची महंगाई दर ने जनता के रोजमर्रा के जीवन को भले ही दूभर कर दिया हो लेकिन एक वैश्विक सर्वे में भारत के दो शहरों- व्यावसायिक केंद्र मुंबई और नैशनल कैपिटल नई दिल्ली- को विश्व के चार सबसे सस्ते शहरों में बताया गया है।

मुंबई के इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के एक सर्वे में मुंबई को विश्व का दूसरा सबसे कम खर्चीला शहर और नई दिल्ली को चौथा सस्ता ऐसा शहर बताया गया है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान का शहर कराची विश्व भर में सबसे सस्ता जबकि स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख सबसे मंहगा शहर है। ईआईयू के सर्वे के मुताबिक चार सबसे सस्ते शहरों – कराची, मुंबई, तेहरान और नई दिल्ली – में से तीन भारतीय उपमहाद्वीप में हैं।

सर्वे में कहा गया, ‘पिछले दशक में श्रम आऊटसोर्सिंग, कारोबार दूसरी जगह ले जाने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत आकर्षक गंतव्य रहा है।’ इसमें कहा गया कि सस्ते श्रम और सस्ती जमीन के कारण भारत और पाकिस्तान पर्यटकों के लिए आकर्षक हैं और वे कम कीमत के साथ विशेष तौर पर पाकिस्तान में जुड़े सुरक्षा संबंधी जोखिम भी लेने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढें   बाढ पीड़ित के लिएराहत का सामान गौर कस्टम(भंसार) पर रोका गया

विश्व के 10 सबसे मंहगे शहरों में ज्यूरिख और तोक्यो के अलावा जिनीवा, ओसाका कोबे, ओस्लो, पेरिस, सिडनी, मेलबर्न, सिंगापुर और फैंकफर्ट शामिल हैं। इस सर्वे में करीब 160 उत्पादों और सेवाओं की कीमतों की तुलना की गई है जिनमें भोजन, पेय, कपड़े, घरेलू आपूर्ति, घर का किराया, परिवहन, निजी स्कूल, घरेलू नौकर और मनोरंजन की लागत जैसी चीजें शमिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com