Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुर्सी, पद व शासन किसी का हो देश में सुशासन होना चाहिए : डा. के सी

 

१४ जुलाई, मालिनी मिश्र, काठमाण्डू ।।

Dr. Govinda KC Photo: THT File
Dr. Govinda KC

विगत कुछ दिनों से अनशन पर बैठे डा. के सी का मानना है कि कुर्सी पर कोई भी बैठे पर उनके द्वारा किये जाने वाले अनशन की मांगों को पूरा किया जाना चाहिए । उन्होनें चिकित्सा सेवा में सुधार व अख्तियार प्रमुख लोकमान सिंह कार्की के महाभियोग के साथ ही अपने ४ मागों के पूरा न होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है । डा. के सी ने कहा कि वो किसी को पद दिलाने या पदमुक्त करने के लिए अनशन पर नहीं बैठे हैं । किसी की भी सरकार हो, किसी को कुर्सी का लालच तो कोई सत्ता में आने के लिए लालायित है पर इस समय देश की स्थिति से किसी को कोई मतलब नही है । समस्या के समाधान की तरफ कोई नही जाता है । सरकार यदि थोडा भी जनता के प्रति सजग है तो मांगों को पूरा करने के लिए ध्यान देगी । इधर त्रि.वी के रेजिडेन्ट चिकित्सक भी डा. केसी के सहयोग में शामिल हो चुके हैं । इनलोगों ने अब पठनपाठन में भी सहयोग न देने का फैसला किया है । अकेले सत्याग्रह आरम्भ करने वाले डा. के सी अब अकेले नहीं हैं । अधिकारियों में एक्यबद्धता दिख रही है व सभी देश में सुशासन चाहते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com