Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज द्वारा महफिले मुशायरा का आयोजन

 

वीरगंज,साउन ६ ,एस.एमजहाँगस्त

भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज की आयोजना मे बुधबार महफिले मुशायरा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । वीरगंज स्थित टाउन हल में सम्पन्न मुशायरा कार्यक्रम में नेपाल भारत के चर्चित शायरों की उपस्थिति थी । मुसायरा कार्यक्रम में भारतबाट डा. अब्दुल हनान, एस.कमर चम्पारनी, नेपाल से उर्दु एकेडमी के पदाधिकारी साकिब हारुनी,ईम्तयाज वफा, जफर अहमद जफर, शीतल कादम्बनी ,स्थानीय शायर जमशेद अंसारी ने अपने अपने गीत गजल और शेरो शायरी प्रस्तुत किया । भारतीय वाणिज्य दूतावास कन्सुलर एस.एम अख्तर के बिदाई के अवसर में इस कार्यक्रम का आयोजना किया गया था यह जानकारी दूतावास ने दी ।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी का जलस्तर घटा, 144 मेगावाट कालीगंडकी ‘ए’ जलविद्युत परियोजना आज से फिर शुरू करेगी बिजली उत्पादन

m3

बुधबार रात सम्पन्न मुशायरा कार्यक्रम में वाणिज्य दूत अन्जु रन्जन ने सहभागी शायररों का शाल ओढाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का उद्घाटन महावािणज्य दूत अन्जुरन्जन और कन्सुरल एसएम अख्तर ने संयुक्त रुप में दीपप्रज्ज्वलन कर किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए वाणिज्य दूत अन्जुरन्जन ने अपना कार्यकाल पूरा कर जा रहे ईमान्दार और मेहनती कन्सुलर एस.एम अख्तर के योगदान की भुमिका की चर्चा क ीऔर कहा कि आपको भारत सरकार नेपाली जनता हमेशा याद करेगी । रन्जन ने नेपाल में हुए बिनाशकारी भुकम्प में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की भी चर्चा की । कन्सुलर एसएम अख्तर ने भी अपने मंतव्य में कहा कि वो कहीं भी रहेंगे लेकिन नेपाल को हमेशा याद करेंगे । मुशायरा के लिए उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इससे दोनों देशों के रिश्ते प्रगाढ बनेंगे ।

यह भी पढें   नारायणी नदी के पुल में फंसे राइनो क्रूज़ शिप को हटाने का अभियान फिर शुरू

1

वीरगंज महावाणिज्य दूतावास के दूत एस.एम अख्तर के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में वीरगंज के महावाणिज्य दूत अन्जु रन्जन , कन्सुलर कृष्णा कुमार चैतन्य, राजेश कुमार, नेपाल सदभावना पार्टी के महासचिव शिव पटेल, तमरा अभियान के महासचिव आत्माराम साह, सदभावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य निजामुदिन समानी, फोरम लोकतान्त्रिक पार्टी के पर्सा अध्यक्ष शशिकपुर मियाँ, नेशनल मेडिकल कलेज के अध्यक्ष डा. जैनुदिन अंसारी, बालरोग बिशेषज्ञ डा. अशोक दास, डा. प्रमोद सर्राफ , युवा नेता सम्सेद अख्तर, ओमप्रकास सर्राफ ईश्वर यादव, धर्मेन्द्र पटेल, दिपक सर्राफ पत्रकार चन्द्रकिसोर झा, एनपीडेली के संतोष पटेल, एस.एमजहागस्त लगायत समाजसेवी एवं महिलाओं की बिशेष उपस्थिति थी ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री का भाषण, जलवायु न्याय, वैश्विक असमानता और नए नेपाल की आवाज : डा श्वेता दीप्ति

कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य कन्सुलर राजेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डेपुटी कन्सुलर निरज जैसवाल ने किया था । कार्यक्रम का सहजीकरण शायर जमशेद अंसारी ने किया ।11

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com