Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवादों में घिरा मेडिकल प्रवेश परीक्षा ?

२३ जुलाई, मालिनी मिश्र, काठमाण्डू ।।

अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के हस्तक्षेप में संचालित काठमाण्डू विश्वविद्यालय के मेडिकल कालेज के स्नात्तकोत्तर के प्रवेश परीक्षा में परीक्षा नियंत्रक के बेटे के ही प्रथम होने पर आशंका जतायी जा रही है ।

institute of medicineबताया जा रहा है कि प्रवेश परीक्षा लेने का काम विश्वविद्यालय का है न कि अख्तियार का । कुछ दिनों पूर्व हुए प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बीच में ही अखितयार की टोली पहुँची थी व चयनित प्रशनपत्र पर पुनः प्रश्न का निर्धारण किया गया । के यू के रजिस्ट्रार का कहना है कि कापियों की जांच स्कैनिंग से ही हुई है पर रिजल्ट के निकलने के समय भी अखितयार विज्ञ की टोली का एक व्यक्ति सदस्य संलग्न था । सूत्रों के अनुसार अखितयार की टोली ने कुछ दिनों पूर्व ही सीसी टीवी सहित अंय स्त्रोत को अपनी निगरानी में ले लिया था । नैतिकता की दृष्टि से भी यह मान्य नही है कि अख्तियार के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप में अपने संबंधी का परीक्षा देना । इस तरह की अवहेलना कोई पहली बार नही हुई है । मायने रखता है यह प्रश्न कि इस तरह की स्थिति कबतक रहेगी ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.