Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साम, दाम, दण्ड, भेद , राजनीति में सब जायज है : एकेन्द चौधरी

 

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २४ जुलाई ।

कहा गया है कि राजनीति और प्रेम में सब कुछ जायज है ,उस राजनीति का नित्य नये उदाहरण यहाँ देखने को मिल रहे हैं । विगत कुछ दिनों से चल रही राजनीति में अब मधेसी जनाधिकार फोरम लोकतान्त्रिक के प्रमुख सचेतक एकेन्द चौधरी का मानना है कि प्रधानमंत्री के पी ओली को नैतिकता के आधार पर भी राजीनामा देना चाहिए ।

forum loktantrik flag

अब धीरे धीरे सभी का मानना है कि तीन बजट के तीनों विधेयक फेल होने के साथ, सरकार को नैतिकता का पालन कराते हुए, बाहर का रास्ता याद दिलाकर और अब विश्वास करना कठिन है व नयी सरकार का गठन अनिवार्यता बन गया है । चौधरी का कहना है कि उन लोगों को विश्वास था कि शायद ओली किसी अच्छे समाधान के साथ बाहर निकलेंगे या कोई अन्य समाधान निकालेंगे परंतु, अन्त समय तक ऐसा न होने के कारण अब वो भी सरकार के विपक्षी हो गये हैं । चौधरी के अनुसार आज ही ओली राजीनामा भी दे सकते हैं ,उन्हें इस बात की पूरी आशा है । फोरम लोकतांत्रिक अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ही है व वोट की संख्या भी कुल १४ सांसदों के साथ बतायी । चौधरी के अनुसार राजनीति में सब कुछ संभव है । लोकतांत्रिक फोरम का नये सरकार के गठन का निर्णय कोई पक्षपात नही है, अभी तक का साथ केवल नैतिकता के कारण ही था । माओवादी व कांग्रेस के साथ नयी सरकार के लिए कोई नयी पहल का न होना भी उन्होंने बताया है और अब इसी बीच कार्यव्यवस्थापिका की भी बैठक होना तय है जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के चुनावी प्रक्रिया का प्रारम्भ होना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com