Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक्शन से भरपूर मूवी “एक पल” दर्शकों के लिए प्रदर्शन को तैयार

 

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २४ जुलाई

नेपाली २१ गते सावन, ३ नेपाली चलचित्र यानी पिक्चर प्रदर्शन के लिए तैयार है । जिसमें एक है “एक पल” जो कि राज शाक्य के संपादन व निर्देशन में है ।

ek pal

काफी दिनों से नेपाली चलचित्र का बाजार सुस्त है व प्रायः सभी पिक्चरों में निर्माताओं को घाटे का सौदा ही दिख रहा है । एक साथ ही तीन पिक्चरों का रिलीज होना तो कोई बडी बात नही है पर देखना ये है कि एक पल नाम की यह पिक्चर कितने दर्शकों को हाल में खींचेगी । यह तो समय ही बताएगा पर लगातार असफलता ही मिलने वाली नायिका जेनिशा केसी को आशा है कि इस आने वाली नयी पिक्चर से दर्शकों की पिक्चर देखने की इच्छा रंग लाये व कलाकारों को फायदा होगा साथ ही स्वयं उन्हें भी राहत मिलेगी ।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

राम महर्जन, जेनिशा व आकाश जंग शाह की मुख्य भूमिका में निर्देशन आरएल महर्जन का है । पिक्चर में एक्शन व गीत संगीत की भरमार है जैसा कि बाजार में इसके गाने पहले से ही प्रचलित हो गये हैं । ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com