Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आम नागरिकों की सुविधा के लिए साझा यातायात की देन

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २८ जुलाई ।
जैसा कि विगत वर्ष नाकाबंदी के समय भी नागरिकों की सेवा में लगे इस साझा बसों नें महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था । आमनागरिकों के लिए सहयोगी के रुप में सेवा देने वाले साझा बसों की संख्या में वृद्धि का निर्णय लिया गया है ।
काठमाण्डू महानगरपालिका के १० करोड़ निवेश में साझा यातायात नें भारत से लगभग ३० नयी बसों के लाने की प्रक्रिया का अब अंतिम चरण में होने की सूचना, साझा यातायात के कार्यकारी प्रमुख महेन्द्र राज पाण्डेय ने बताया है ।
sajha bus
 इसमें अपांगों के लिए भी स्थान है जो कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर के मापदण्ड के अनुकूल है। इसके लिए बस में पीछे की सीट की तरफ व पीछे के दरवाजे से व्हीलचेयर सहित ही प्रवेश की सुविधा है । काठमाण्डू के यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बडी बसों की आवश्यकता को महसूस करते हुए अतिरिक्त बसों को लाने का निर्णय किया गया है ।
अब काठमाण्डू में कुल ४६ बसों के द्वारा नागरिकों को सेवा दी जाएगी । साझा यातायात अंय सवारी साधनों के समान मनमानी किराया नहीं लेते व निर्धारित शुल्क के अनुसार ही भाड़ा लेने का काम करते हैं । जिसमें १० रु. विद्यार्थियों से व अंय यात्रियों से १५ रु. किराया लिया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.