Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ग्रामीण व छोटे उद्योगों को बढावा, युवाओं के पलायन पर रोक

 
कठमाण्डू, ३० जुलाई ।।
त्रिशूली, नुवाकोट के विदुर में, घरेलू तथा छोटे उद्योग के विकास को बढाने के लिए, उद्योग महा संघ जिला समिति नें घरेलू उत्पादन के बाजार को बढाने के लिए, उत्पादित वस्तु की प्रदर्शनी व बाजारीकरण करके ग्राम निर्माण की नीति अपना रही है ।
महासंघ के अध्यक्ष सीता राम रिमाल ने बताया कि इसके लिए सरकार से ६ रोपनी जमीन भाडेÞ पर लेकर उद्यमशीलता के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन व संचालन किया गया है । महासंघ के सचिव  माधव कुमार गजुरेल का मानना है कि इस प्रकार से घरेलू उद्योगों को बढावा देने से युवाओं का विदेशों में पलायन को भी रोका जा सकता है । वस्तुओं के बिक्री व वितरण के लिए, आवश्यक योजना बना कर इस कार्यक्रम को आगे बढाने भी बात कही गयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com