Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की प्रतिबद्धता ः आइएसआईएस पर हमला जारी

 

वाशिंगटन: 

obaromney-obama
अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ की लडाई में फिर अपनी आक्रमकता जताई है । आतंकवाद और उससे जुडी किसी भी संस्था के लिए नरमी नहीं दिखाई जाएगी । 

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खूंखार आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई में सख्ती बरतने का संकल्प लेते हुए कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश सभी मोर्चों पर इस्लामिक स्टेट को ‘आक्रामक’ रूप से निशाना बनाना जारी रखेंगे.

यह भी पढें   नेपाली जनता के साथ खड़े हैं – एन्थोनी अल्बानीज

ओबामा ने कल पेंटागन में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, जैसा कि हमने देखा ही है, मासूम लोगों को मारने पर और खुद की जान लेने को तैयार अकेले आतंकी या आतंकियों के छोटे समूहों का पता लगाना और उन्हें रोकना अब भी बहुत मुश्किल है. इसलिए, इस अभियान में हम हर मोर्चे पर आईएसआईएल :आईएसआईएस: पर आक्रामकता के साथ कार्रवाई करने वाले हैं.

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन — हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके गठबंधन के सहयोगी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी लड़ाई में लगातार सख्ती बरत रहे हैं, लेकिन इस समूह में अब भी हमलों का निर्देशन करने की और उन्हें प्रेरित करने की क्षमता बची हुई है.

उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि सीरिया और इराक में आईएसआईएल के कमजोर पड़ने के कारण उसे ऐसी तरकीबें अपनानी पड़ रही हैं, जो हमने पहले कभी नहीं देखीं. इनमें हाइप्रोफाइल आतंकी हमलों पर और ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इनमें अमेरिका पर किए जाने वाले हमले भी शामिल हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com