Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशाखापत्तनम व्यापारियों की पहली पसंद

 
vishakhaptnm
काठमांडू,५ अगस्त
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष प्रदीप कु. केडिया का मानना  है कि नेपाल में बाहर से सामान लाने के लिए विशाखापत्तनम बन्दरगाह सबसे उपयुक्त है । नेपाल के व्यवसायियों का भी यही मानना है । कलकत्ता में व्यवसायियों के मनमानी को रोकने के लिए विशाखापत्तनम के बंदरगाह को उपयोग में लाना आवश्यक है ।
 कंपनी के महाप्रबंधक कल्याण चक्रवर्ती नें कहा है कि यह रास्ता नेपाल के लिए सस्ता व झण्झट मुक्त है ।  जहां कलकत्ता से एक बार में सिर्फ में १,८०० कण्टेनर को लाया जा सकता है वहीं विशाखापत्तनम से ८,००० कंटेनर के एक बार में ही आने से जहाजों का खर्च भी कम हो जाता है । सामान के लाने के क्रम में एक कंटेनर में २१० डालर की बचत  भी होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.