सीके राउत के समर्थन में सउदी में कार्यरत मधेशी
दामन, सउदी अरब

सीके राउत के समर्थन में सउदी अरब में बसे मधेशियों ने दो वर्ष पहले स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन नाम की संस्था इंजीनियर त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में गठित हुआ था । समय समय पर यह संस्था मधेश की माँग को देखते हुए सक्रिय होती रही है । ५अगस्त को दामन (सउदी अरब) में संस्था की केन्द्रीय समिति की बैठक बुलाई गई जिसमें मधेश की हाल की स्थिति पर विचार विमर्श किया गया । सदस्यों का मानना था कि मधेश समस्या का समाधान स्वतंत्र मधेश से ही सम्भव है क्योंकि वत्र्तमान सरकार या कोइ भी आने वाली सरकार मधेश को कुछ नहीं दे सकती । मधेश का विकास मधेश की आजादी से ही सम्भव है । बैठक में ई.त्रिभुवन सिंह, ई.विरेन्द्र दास, अध्यक्ष रामदुलार मंडल, वरिष्ठ लेखापाल शिव यादव, मनोज ठाकुर, ई.संजय यादव और अन्य सदस्यों की उपस्थिति थी । सबने सीके राउत की नीति में प्रतिबद्धता जताई और स्वतन्त्र मधेश के लिए अभियान जारी रखने की बात दुहराई ।

