Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

असम में आतंकी हमला, १४ की मौत

 

६अगस्त गुवाहाटीassam7_1470401926

असम के कोकराझार में ग्रेनेड से ब्लास्ट हुआ। शुक्रवार को यहां हमला बालाजी तिनिआली मार्केट में किया गया। आइएस की तर्ज पर हुए इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, 15 घायल हैं। करीब 8 हमलावर ऑटोरिक्शा से यहां सब्जी बाजार में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उनके पास AK-47, AK-56 जैसे हथियार थे। तुरंत मौके पर पहुंची सिक्युरिटी फोर्सेस ने इसका जवाब दिया। दो हमलावर तुरंत मार गिराए। इधर, हालात का जायजा लेने के लिए नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने असम के सीएम से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद सिक्युरिटी फोर्सेस ने मोर्चा संभाल लिया। लोकल पुलिस के अलावा आर्मी के जवान मौके पर मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि अभी भी बाजार में छिप कर चार हमलावर फायरिंग कर रहे हैं। इलाके में एक्स्ट्रा फोर्स पहुंच गई है मारे गए दो हमलावरों के पास से एक AK-47 और AK-56 जैसे हथियार बरामद हुए हैं। असम के मंत्री हेमंता विस्वा शर्मा ने कहा, ”रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अभी तक मारे जा चुके हैं। 6 और हमलावरों की तलाश है।”

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के कार्डधारक ग्राहकों को भारत के मेदान्ता अस्पताल की सेवाओं में विशेष छूट

बोडो उग्रवादियों पर शक

असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने कहा, ”इस घटना के पीछे नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगोबिजीत) का हाथ है।”
वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कहा है, ”बोडो आतंकी कई महीनों से शांत थे। अचानक ये हमला क्यों हुआ है, इसकी जांच की जाएगी।”जानकारी के मुताबिक, असम के डीजीपी ने कुछ दिन पहले इस तरह के हमले की आशंका जताई थी।
कहा गया था कि लोकल उग्रवादी 15 अगस्त से पहले कुछ हरकत कर सकते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.