पोखरा जीप दुर्घटना, एक की मृत्यु, १२ घायल
काठमांडू, कात्तिक २६ – कास्की जिले के पोखरा महानगरपालिका–२३ स्थित डुण्डेफाँट में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और १२ लोग घायल हैं ।
घाँटीछिना से पोखरा की ओर आ रही ग ४ च १३४४ नंबर की जीप बीती रात पौने १० बजे के करीब अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । प्रहरी के अनुसार, दुर्घटना में घायलों को बचाकर उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया।
कास्की के प्रहरी निरीक्षक रामजी देवकोटा के अनुसार, मृतक की पहचान पर्वत जिले के निवासी और वर्तमान में पोखरा महानगरपालिका–२४, पामे में रहने वाले २३ वर्षीय मिलन गुरुङ के रूप में हुई है । उनका इलाज चल रहा था । इलाज के के दौरान आज सुबह पौने ३ बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घायलों में घाँटीछिना के १५ वर्षीय विवेक बिक, चैनपुर के १६ वर्षीय विवस पराजुली और पोखरा–२३ के १४ वर्षीय अमित सुनार शामिल हैं।
इसी तरह घायलों में १८ वर्षीया अनिशा नेपाली, १२ वर्षीय उज्ज्वल सुनार, ११ वर्षीय निशान नेपाली, १४ वर्षीय संदेश नेपाली, २० वर्षीया मुस्कान गुरुङ, १२ वर्षीय आसिस सुनार, १३ वर्षीय सन्जल सुनार, १९ वर्षीया निसा नेपाली और २० वर्षीय दीपिन खत्री शामिल हैं।


