Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में बोल बम यात्रा के मोटरसाइकल रैली का आयोजन

 

3

 

नेपालगन्ज,(बाके), पवन जायसवाल, श्रावण २४ गते ।
नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका–१२ बाके गाव स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर सञ्चालक समिति ने नेपालगन्ज में शनिवार को मोटरसाइकल रैली का आयोजन किया ।
पशुपति मन्दिर से शुरु की गई रैली नेपालगन्ज नगर के विभिन्न भागों की परिक्रमा की । इसी श्रावण महीने के ३० गते के दिन बाके जिला के राप्ती नदी की सिधनिया“ घाट में जाकर बोल बम यात्रा के प्रेमी भक्तजनों ने रात में वहीं रहेगें और उस के दूसरे दिन सुबह गंगा स्नान करके राप्ती नदी का जल भरकर बोल बम का नारा लगाते हुये नेपालगन्ज नगर के शिवालय, माता बागेश्वरी की मन्दिर में और नेपालगन्ज –१२ बाके गाव स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर में जाकर सामूहिक जल अपर्ण करने के बाद में हवन यज्ञ किया जायेगा उसके बाद में प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम धूमधाम के साथ समापन किया जाएगा ।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

1
अन्तिम सोमवार बोलबम यात्रा की प्रचार प्रसार करने के लिये यह रैली निकाली गई कार्यक्रम संयोजक सन्तोष कुमार कनौडिया ने जानकारी दी ।
श्रावण महीने के अन्तिम सोमवार को राप्ती नदी का जल लाकर भोले बाबा को अर्पण करने से मन की शान्ति होती है औ इच्छा भीपूरी होती है विश्वास रही है ।
मोटरसाइकल रैली में नवयुवक का“वरिया परिषद् त्रिभुवनचौक, शिव मन्दिर का“वरिया परिषद् सुर्जी गा“व, बेलभार, बालेगा“व, गोसाईगा“व, बागेश्वरी गौशला, लगदहवा, धम्बोझी, भा“टनपूर्वा, लोधईगा“व, हिरमिनिया“ लगायत विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बोलबम प्रेमी भक्तजनों की सहभागिता रही थी । इसी तरह की मोटरसाइकल रैली शिव मन्दिर का“वरिया परिषद् सुर्जी गा“व के अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता (राजेश) के अध्यक्षता में सुर्जीगा“व से निकाली गई रैली भी बा“के गा“व स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर में पहुची थी उपाध्यक्ष टेक बहादुर ओली ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com