Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगंज निःशुल्क एकिकृत घुम्ति शिविर संचालन

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७२ श्रावण २१ गते ।
बाके जिला के उढरापुर गाविस में श्रावण २० गते को एक दिन की निःशुल्क एकिकृत घुम्ति शिविर संचालन किया गया ।
उढरापुर गाविस और बास नेपालगन्ज की संयुक्त आयोजन में तथा भेरी अंचल अस्पताल नेपालगन्ज और फत्तेवाल आ“ख अस्पताल नेपालगन्ज के समन्वय तथा सहकार्य में निःशुल्क एकिकृत घुम्ति शिविर संचालन किया गया है ।

IMG_2408
उढरापुर गाविस कार्यालय में हुआ निःशुल्क एकिकृत घुम्ति शिविर में सर्जन के रुप में रहें भेरी अंचल अस्पताल नेपालगन्ज के प्रमुख डा. श्याम सुन्दर यादव ने बिमारियों की चेक जा“च किया था ।
इसी तरह स्त्री रोग के लिये डा. कल्पना थापा और सञ्जना यादव, जनरल मेडिसिन में डा. केशर चौधरी और डेबिट, फिजिसियन डा. संजय वर्मा, वाल रोग के लिये डा. सविताज्योती ने विमारियों की चेक जा“च तथा उपचार किया था । आ“ख सम्बन्धि समस्या में आए हुये बिमारियों की चेक जा“च फत्तेवाल आ“ख अस्पताल से रही टोली ने किया था ।
अपने ही गाविस में स्वास्थ्य शिविर मार्फत स्वास्थ्य चेक जा“च कराने के लिये उढरापुर गाविस के आसपास गाविसओं से समेत बिमारियों की एकदम भीड लगी थी । शिविर से प्रत्यक्ष रुप में ७ सौ से अधिक बिमारियों ने सेवा लिया है ।

यह भी पढें   मोरङ क्षेत्र नंबर २ में रास्वपा के प्रतिनिधि की मृत्यु

IMG_2466

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.